Ad

parali ki samasya

पराली जली तो प्रधान जाएंगे जेल

पराली जली तो प्रधान जाएंगे जेल

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानी कि एनजीटी की शख्ती का असर धान उत्पादन करने वाले राज्यों में होने लगा है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के आदेश किए जा चुके हैं। आला अफसरों ने अधीनस्थों को यहां तक निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं से पराली जलने की सूचना मिलती है तो उस गांव के प्रधान को भी जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जा सकती है। इतना ही नहीं पराली प्रबंधन को लेकर गैर जिम्मेदार प्रधानों की ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की निधि को भी रोकने के मौखिक आदेश कई जगहों पर दिए जा चुके हैं। parali prabandhan धान की पराली किसान और आमजन दोनों के जी का जंजाल बन चुकी है। धान की खेत की नमी में गेहूं की बिजाई करने की जल्दबाजी और करोड़ों करोड़ों रुपए के डीजल की बचत करना किसान की मजबूरी है। इसीलिए वह धान की पराली को आसान तरीके से आग लगा देते हैं लेकिन धान की पराली से उठने वाला धुआं दिल्ली जैसे महानगरों में दम घौंटू माहौल का कारण बन रहा है। कथित तौर पर पर्यावरण के हितेषी का दम भरने वाले लोग और मीडिया किसानों की इस हरकत को लेकर महीनों कोहराम करते नजर आते हैं लेकिन किसी के पास इसके बेहतर समाधान का कोई इंतजाम नजर नहीं आता। सरकार की पराली प्रबंधन को लेकर मशीनीकरण अनुदान योजना की बात हो या फिर ट्रेनिंग प्रोग्राम की बात हो करोड़ों करोड़ों रुपए फ्लेक्स, पंपलेट, भोजन के पैकेट और चाय नाश्ते पर बर्बाद हो जाते हैं लेकिन परिणाम बहुत ज्यादा आशा जनक नजर नहीं आता। गुजरे सालों की बात करें तो एक-एक जनपद में पिछले सालों में 25 से 50 लाख रुपए तक सरकार द्वारा खर्च किए जा चुके हैं। इसके बाद भी पराली को 1 हफ्ते के अंदर खेत में गलाने सडाने की कोई भी तकनीक वैज्ञानिक ईजाद नहीं कर पाए हैं।

ये भी पढ़ें:
हरियाणा सरकार ने पराली आदि जैसे अवशेषों से पर्यावरण को बचाने की योजना बनाई

जुर्माने के नहीं कोई मायने

parali ki samasya धान की पराली को जलने से रोकने के लिए जुर्माने की जो व्यवस्था की गई है उसके कोई मायने नजर नहीं आते। पानी की कमी वाले इलाकों में ₹2000 एकड़ का जुर्माना देने में भी किसान को लाभ नजर आता है चूंकि यदि वह पराली को निस्तारित करने में 15 दिन का समय लगाएं और उसके बाद गेहूं की बिजाई के लिए खेत में पानी लगाएं तो खर्चा 2 गुना तक हो सकता है। इसके अलावा बरसात के दिनों की नमी और बोरिंग के पानी की नमी का अंतर और असर गेहूं की फसल पर बिल्कुल अलग नजर आता है। सरकारी यदि जुर्माने की राशि बढ़ाती हैं तो किसान आक्रोशित हो सकते हैं और कम जुर्माना पराली जलाने की उनकी प्रवृत्ति को बहुत ज्यादा नियंत्रित करने लायक नहीं है।

कौवे मार कर लटका दो

चौकाने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश के जनपद में तो आला अफसर ने अधीनस्थों को पेड़ पर मारकर कौवे लटकाने की नसीहत तक दे डाली। उनका इस नसीहत के पीछे मर्म यही था कि जिस प्रकार किसी स्थान से कौवों को भगाने के लिए एक कौवा मारकर पेड़ पर लटका दिया जाता है, जिसे देख कर बाकी कौवे खतरे का अंदेशा होने पर पेड़ पर नहीं बैठते। उसी तर्ज पर पराली प्रबंधन में भी काम किया जाए। उनकी इस पहेली के पीछे की मंशा जिला पंचायत राज अधिकारी जैसे अफसरों को यह संदेश देने की थी किस गांव में पराली जले वहां के प्रधानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि चंद प्रधानों के खिलाफ की गई कड़ी कार्यवाही का असर बाकी ग्राम प्रधानों पर भी हो।
पंजाब में पराली जलाने के मामलों ने तोड़ा विगत दो साल का रिकॉर्ड

पंजाब में पराली जलाने के मामलों ने तोड़ा विगत दो साल का रिकॉर्ड

पंजाब भर में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी होने के साथ, राज्य के ज्यादातर गांवों में धुंध की हालत बनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि पंजाब में इस साल घटनाओं की कुल संख्या 1,027 के आंकड़े को छू गई है। भारत के करीब समस्त राज्यों में धान की कटाई आरंभ हो चुकी है। साथ ही, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इस वर्ष पराली जलाने के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिली है। नतीजतन, राज्य के ज्यादातर गांवों में धुंध की स्थिति बनी हुई है। ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में खेतों में आग लगने के मामले विगत दो वर्षों की अपेक्षा में काफी ज्यादा हैं। बतादें, कि इससे सरकार द्वारा फसल अवशेषों को जलाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञात हो कि सोमवार को पंजाब में पराली जलाने के 58 मामले दाखिल किए गए हैं। इसके साथ ही इस वर्ष घटनाओं की कुल तादात 1,027 के चार अंकों के आंकड़े तक पहुँच चुकी है।

पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी

गौरतलब है, कि पंजाब में आज तक खेतों में आग लगने की अत्यधिक घटनाएं सीमावर्ती क्षेत्रों से दर्ज की जा रही थीं। फिलहाल, मालवा क्षेत्र में किसानों ने धान की पराली जलाना आरंभ कर दिया है। इसका प्रभाव पंजाब एवं दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिलेगा। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (पीआरएससी) के आंकड़ों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को राज्य में 58 पराली जलाने की घटनाओं को एक सैटेलाइट द्वारा कैद किया गया था। वहीं, 2021 में उसी दिन 114 पराली जलाने की घटनाओं को दर्ज किया गया था। साथ ही, 2022 में ऐसे तीन मामले सामने आए थे।

ये भी पढ़ें:
पराली मैनेजमेंट के लिए केंद्र सरकार ने उठाये आवश्यक कदम, तीन राज्यों को दिए 600 करोड़ रूपये

पराली जलाने की घटनाओं ने विगत दो वर्षों का तोड़ा रिकॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इसमें चिंता का विषय यह है, कि इस वर्ष की कुल संख्या 1,027 विगत दो वर्षों के संबंधित आंकड़ों से काफी ज्यादा है। 2022 और 2021 के दौरान पंजाब में 9 अक्टूबर तक क्रमशः 714 और 614 घटनाएं दर्ज हुई थीं। दरअसल, आज तक के मामले विगत वर्ष की तुलना में 43.8% ज्यादा और 2021 के आंकड़े (9 अक्टूबर तक) से 67% अधिक हैं। कुल मिलाकर, 2022 में 49,900 खेतों में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। 2021 में 71,304; 2020 में 76,590; और 2019 में 52,991 घटनाऐं दर्ज हुई थीं।

पराली जलाने के मामलों में वृद्धि की संभावना - कृषि विभाग

कृषि विभाग के एक अधिकारी का कहना है, कि "संगरूर, पटियाला और लुधियाना में किसानों ने फसल की कटाई शुरू कर दी है और इन तीन जिलों में अगले सप्ताह तक खेत में आग लगने का आंकड़ा काफी बढ़ जाएगा।" जानकारों का कहना है, कि "कुछ खास नहीं किया जा सकता, क्योंकि किसान 2,500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजे पर अड़े हुए हैं। परंतु, सरकार इस बात पर बिल्कुल सहमत नहीं हुई है।" साथ ही, अमृतसर प्रशासन ने पराली जलाने पर 279 लोगों पर 6.97 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
पराली क्यों नहीं जलाना चाहिए? कैसे जानेंगे की आपकी मिट्टी सजीव है की निर्जीव है ?

पराली क्यों नहीं जलाना चाहिए? कैसे जानेंगे की आपकी मिट्टी सजीव है की निर्जीव है ?

आप की मिट्टी की ऊपरी सतह में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव (माइक्रोब्स) ही निर्धारित करते है की आपकी मिट्टी सजीव है या निर्जीव है,निर्जीव मिट्टी को ही बंजर भूमि कहते है। धान का पुआल जलाने से अत्यधिक गर्मी जी वजह से मिट्टी में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव मर जाते है जिसकी वजह से मिट्टी बंजर हो जाती है। पराली जलाने की समस्या को कम करने के लिए इस तथ्य को प्रचारित करने की आवश्यकता है। कोई भी होशियार एवं जागरूक किसान स्वयं अपनी मिट्टी को स्वयं बंजर नही बनाएगा। तात्कालिक लाभ के लिए एवं जानकारी के अभाव में वह अपने पैरों स्वयं कुल्हारी मार रहा है। यह निर्धारित करने में कि मिट्टी जीवित है या निर्जीव है, इसमें इसकी जैविक, रासायनिक और भौतिक विशेषताओं का आकलन करना शामिल है। मिट्टी एक जटिल पारिस्थितिकी तंत्र है जो सूक्ष्मजीवों से लेकर केंचुए जैसे बड़े जीवों तक जीवों के विविध समुदाय को मिलाकर बनता है। यह गतिशील वातावरण पौधों के जीवन को समर्थन देने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम विभिन्न संकेतकों और कारकों का पता लगाएंगे जो हमें मिट्टी की जीवित प्रकृति को समझने में मदद करते हैं जैसे.

1. जैविक संकेतक

मिट्टी जीवन से भरपूर है, और इसकी जीवंतता का एक प्रमुख संकेतक सूक्ष्मजीवों की उपस्थिति है। बैक्टीरिया, कवक, प्रोटोजोआ और नेमाटोड मिट्टी के स्वास्थ्य के आवश्यक घटक हैं। ये जीव पोषक चक्र, कार्बनिक पदार्थ अपघटन और रोग दमन में योगदान करते हैं। मृदा परीक्षण, जैसे माइक्रोबियल बायोमास और गतिविधि परख, इन सूक्ष्मजीवों की प्रचुरता और विविधता में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें:
प्राकृतिक खेती की महत्ता एवं इसके क्या-क्या फायदे हैं
केंचुए एक अन्य महत्वपूर्ण जैविक संकेतक हैं। उनकी बिल खोदने की गतिविधियाँ मिट्टी की संरचना, वातन और जल घुसपैठ को बढ़ाती हैं। केंचुओं की उपस्थिति और विविधता का अवलोकन एक स्वस्थ और जैविक रूप से सक्रिय मिट्टी का संकेत देता है।

2. रासायनिक संकेतक

मिट्टी की रासायनिक संरचना से भी उसकी जीवंतता का पता चलता है। जीवित मिट्टी की विशेषता एक संतुलित पोषक तत्व है जो पौधों के विकास का समर्थन करती है। पीएच, पोषक तत्व स्तर (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, आदि), और कार्बनिक पदार्थ सामग्री के लिए मिट्टी का परीक्षण मिट्टी की उर्वरता और पौधों के जीवन को बनाए रखने की क्षमता का आकलन करने में मदद मिलता है। विघटित पौधे और पशु सामग्री से प्राप्त कार्बनिक पदार्थ, जीवित मिट्टी का एक प्रमुख घटक है। यह पोषक तत्व प्रदान करता है, जल प्रतिधारण में सुधार करता है और माइक्रोबियल गतिविधि का समर्थन करता है। उच्च कार्बनिक पदार्थ सामग्री जीवंत और जैविक रूप से सक्रिय मिट्टी का संकेत है।

3. भौतिक संकेतक

मिट्टी की भौतिक संरचना उसकी जीवंतता को प्रभावित करती है। एक स्वस्थ मिट्टी की संरचना उचित जल निकासी, जड़ प्रवेश और वायु परिसंचरण की अनुमति देती है। कणों के बंधन से बनने वाले मृदा समुच्चय, एक अच्छी तरह से संरचित मिट्टी में योगदान करते हैं।

ये भी पढ़ें:
विविधताओं वाले भारत देश में मिट्टी भी अलग अलग पाई जाती है, जानें इनमे से सबसे ज्यादा उपजाऊ कौन सी मिट्टी है ?
मिट्टी की बनावट (रेत, गाद, मिट्टी) का अवलोकन करने से इसके भौतिक गुणों के बारे में जानकारी मिल सकती है। जीवित मिट्टी में अक्सर विविध बनावट होती है, जो जल निकासी और जल प्रतिधारण के संतुलित मिश्रण को बढ़ावा देती है। संकुचित या खराब संरचित मिट्टी जैविक गतिविधि की कमी का संकेत देती है।

4. पौधों का स्वास्थ्य

मिट्टी में उगने वाले पौधों का स्वास्थ्य और जीवन शक्ति मिट्टी की जीवंतता का प्रत्यक्ष संकेतक है। हरे-भरे और जोरदार पौधों की वृद्धि पोषक तत्वों से भरपूर और जैविक रूप से सक्रिय मिट्टी का संकेत देती है। इसके विपरीत, रुका हुआ विकास, पीली पत्तियां, या बीमारियों के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता मिट्टी की समस्याओं का संकेत देती है। माइकोराइजा पौधों की जड़ों के साथ सहजीवी संबंध बनाते हुए, पोषक तत्व ग्रहण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माइकोराइजा की उपस्थिति एक जीवित मिट्टी पारिस्थितिकी तंत्र का संकेतक होती है जो पौधे-सूक्ष्मजीव इंटरैक्शन का समर्थन करती है।

ये भी पढ़ें:
कम उर्वरा शक्ति से बेहतर उत्पादन की तरफ बढ़ती हमारी मिट्टी

5. मृदा श्वसन

मृदा श्वसन दर को मापने से माइक्रोबियल गतिविधि का प्रत्यक्ष मूल्यांकन मिलता है। सूक्ष्मजीव मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों का उपभोग करते हैं, श्वसन के माध्यम से कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। उच्च मृदा श्वसन दर एक सक्रिय माइक्रोबियल समुदाय का संकेत देती है और पोषक तत्वों के चक्रण में योगदान करती है।

निष्कर्ष

निष्कर्ष में, यह निर्धारित करने के लिए कि मिट्टी जीवित है या नहीं, इसमें इसकी जैविक, रासायनिक और भौतिक विशेषताओं का व्यापक विश्लेषण शामिल है। सूक्ष्मजीवों और केंचुओं जैसे जैविक संकेतक, पोषक तत्वों के स्तर और कार्बनिक पदार्थ सामग्री जैसे रासायनिक संकेतक और मिट्टी की संरचना जैसे भौतिक संकेतक सामूहिक रूप से मूल्यांकन में योगदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, पौधों के स्वास्थ्य का अवलोकन करना और मृदा श्वसन परीक्षण करने से मिट्टी की गतिशील और जीवित प्रकृति के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिलती है। कुल मिलाकर, एक समग्र दृष्टिकोण जो कई संकेतकों पर विचार करता है, मिट्टी की आजीविका की गहन समझ के लिए आवश्यक है।

रबी सीजन की गेहूं और सरसों की फसल हेतु पूसा वैज्ञानिकों का दिशा निर्देशन

रबी सीजन की गेहूं और सरसों की फसल हेतु पूसा वैज्ञानिकों का दिशा निर्देशन

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है, ि तापमान को मंदेनजर रखते हुए कृषकों को सलाह दी कि वे पछेती गेहूं की बुजाई अतिशीघ्रता से करें। बीज दर–125 िलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखें। नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटाश उर्वरकों की मात्रा 80, 40 40 िलोग्राम प्रति हेक्टेयर होनी चाहिए।  पूसा के कृषि वैज्ञानिकों ने रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की खेती के िए निर्देश िए हैं। इसमें बताया गया है, ि जिन कृषकों की गेहूं की फसल 21-25 दिन की हो गई हो, वे आगामी पांच दिनों तक मौसम की संभावना को देखते हुए प्रथम सिंचाई करें। सिंचाई के 3-4 दिन उपरांत उर्वरक की दूसरी मात्रा डालें। तापमान को मंदेनजर रखते हुए कृषकों को सलाह है, कि वे पछेती गेहूं की बुवाई अतिशीघ्रता से करें। बीज दर–125 िलोग्राम प्रति हेक्टेयर तक रखें। इसकी उन्नत प्रजातियां- एचडी 3059, एचडी 3237, एचडी 3271, एचडी 3369, एचडी 3117, डब्ल्यूआर 544 और पीबीडब्ल्यू 373 हैं।

बीज उपचार अवश्य करें 

बिजाई से पूर्व बीजों को बाविस्टिन @ 1.0 ग्राम अथवा थायरम @ 2.0 ग्राम प्रति िलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें। बतादें, कि जिन खेतों में दीमक का संक्रमण हो किसान क्लोरपाईरिफास (20 ईसी) @ 5.0 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से पलेवा के साथ अथवा सूखे खेत में छिड़क दें। नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश उर्वरकों की मात्रा 80, 40 40 िलोग्राम प्रति हेक्टेयर होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें:
गेहूं की यह नई किस्म मोटापे और डायबिटीज के लिए रामबाण साबित होगी

सरसों की फसल मुख्य रूप से िरलीकरण का कार्य संपन्न करें 

विलंभ से बोई गई सरसों की फसल में विरलीकरण और खरपतवार नियंत्रण का कार्य करें। औसत तापमान में कमी को मंदेनजर रखते हुए सरसों की फसल में सफेद रतुआ रोग की नियमित ढ़ंग से निगरानी करें। इस मौसम में तैयार खेतों में प्याज की रोपाई से पूर्व बेहतरीन तरीके से सड़ी हुई गोबर की खाद और पोटास उर्वरक का इस्तेमाल जरूर करें। हवा में ज्यादा नमी की वजह आलू एवं टमाटर में झुलसा रोग आने की संभावना है। इस वजह से फसल की नियमित ढ़ंग से निगरानी करें। लक्षण दिखाई देने पर डाईथेन-एम-45 को 2.0 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें।

किसान भाई पत्ती सेवन करने वाले कीटों की निगरानी करें 

बतादें कि जिन कृषकों की टमाटर, फूलगोभी, बन्दगोभी एवं ब्रोकली की पौधशाला तैयार है। वह मौसस को मंदेनजर रखते हुए पौधों की रोपाई कर सकते हैं। गोभी वर्गीय सब्जियों में पत्ती खाने वाले कीटों की लगातार निगरानी करते रहें। अगर संख्या ज्यादा हो तो बी. टी.@ 1.0 ग्राम प्रति लीटर पानी अथवा स्पेनोसेड दवा @ 1.0 एमएल प्रति 3 लीटर पानी में घोल कर स्प्रे करें। इस मौसम में किसान सब्जियों की निराई-गुड़ाई के जरिए खरपतवारों को समाप्त करें, सब्जियों की फसल में सिंचाई करें और उसके पश्चात उर्वरकों का बुरकाव करें।  

ये भी पढ़ें:
हरियाणा सरकार ने पराली आदि जैसे अवशेषों से पर्यावरण को बचाने की योजना बनाई

कृषक पराली का कैसे प्रबंधन करें

कृषकों को सलाह है, कि खरीफ फसलों (धान) के बचे हुए अवशेषों (पराली) को जलाएं। क्योंकि इससे वातावरण में प्रदूषण काफी ज्यादा होता है। इससे उत्पन्न धुंध के कारण सूर्य की किरणें फसलों तक कम पहुचती हैं। इससे फसलों में प्रकाश संश्लेषण तथा वाष्पोत्सर्जन की प्रकिया अत्यंत प्रभावित होती है। ऐसा होने से भोजन निर्माण में कमी आती है। इस वजह से फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता प्रभावित होती है। किसानों को सलाह है, कि धान की बची पराली को भूमि में मिला दें, इससे मृदा की उर्वरकता में वृद्धि होती है।